फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, भाजपा की उपलब्धियां बताकर कांग्रेस को जमकर कोसा

Sun, 06 Feb 2022 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल के चुनाव प्रचार में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा।
विज्ञापन
लोहाघाट में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल के चुनाव प्रचार में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा। रामलीला मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक की अध्यक्षता और श्याम ढेक के संचालन में आयोजित जनसभा में स्टार प्रचारक सीएम चौहान ने अपने संबोधन पर सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। शोक में उन्होंने माल्यापर्ण कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उत्तराखंड को संवारने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान सम्मान रखा है। कांग्रेस के जमाने में दुनियां में भारत को भष्ट्राचार देश के रुप में जानते थे,लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आने के बाद देश दुनियां में भारत का नाम सम्मान से लिया जाता।

भारत में कोरोना काल में हर गरीब को राशन दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर घर जल, किसान सम्मान निधि, छात्रों को टेबलेट,आयुष्मान भारत की योजना, हर किसी को कोरोना की वैक्सीन आदि कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही अब कोई दुश्मन भारत की सीमा में प्रवेश करता है तो उसे उसी लहजे में जबाब देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने वाले आज गंगा-यमुना की आरती कर रहे

चौहान ने कहा कि सीएम घामी की सरकार ने प्रदेश में चारों और विकास किया है। उन्होंने लोगों से विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल को तीसरी बार विधायक बनाने का अनुरोध किया। प्रत्याशी फत्र्याल ने भाजपा ने कहा कि वह चुनाव में विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के विधायक बीनू भाई झालावाड़ी, उत्तराखंड सह प्रभारी योगेन्द्र चंदोलिया, वीके शर्मा, महेश शर्मा, सुनील कुकरेजा, ज्योति गैरोला, ज्योति राय, हयात माहरा, नेहा ढेक, सुमन लता, विनिता फत्र्याल, गोविंद वर्मा, नरेन्द्र लड़वाल, राम दत्त जोशी, सुभाष बगौली, नरेश करायत आदि मौजूद रहे।

गुजरात के नेताओं की एक टीम शनिवार को पहुंची
उधर, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गुजरात के नेताओं की एक टीम शनिवार को काशीपुर पहुंची। इसमें विभावरी दबे, राजीव पंडेया, महेश वजा, योगेश डोबिया शामिल रहे। टीम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें