उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के होते कांग्रेस को और किसी विरोधी की जरूरत नहीं है। सारा काम वही कर देते हैं। अच्छी खासी पंजाब में कांग्रेस की चलती सरकार का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस आज नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। दिल्ली में उनका जी-24 ग्रुप अलग बना हुआ है, जो खुल कर असहमति प्रकट करता है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस का नेता कौन है?
मोदी मैन ऑफ आईडियाज, सुपरह्यूमन हैं
भारतीय जनता पार्टी के तो सर्वाेच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। वह मैन ऑफ आइडियाज और सुपरह्यूमन है। महर्षि अरविंद ने जिस अतिमानव की कल्पना की थी, वह अनंतशक्तियों के भंडार हैं और दशों-दिशाओं में देश का विकास कर रहे हैं। एक ही उदाहरण काफी है। मार्च 2020 में कोविड आया था। अप्रैल में कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए टास्क फोर्स बनी और उसी साल स्वदेशी वैक्सीन बन भी गई। हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पीएम मोदी के मार्गदर्शन ओर नेतृत्व में बहुत बेहतर काम कर रहे हैं। हमारा दृष्टि पत्र भी वो दूरदृष्टि पत्र है, जिसने जनता के सामने विकास और जनकल्याण का पांच साल का रोड मैप प्रस्तुत किया है।
हरीश रावत ने हारने का रिकॉर्ड बनाया
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे आश्चचर्य है कि मैं भी चौथी बार मख्यमंत्री हूं, 10 चुनाव लड़ा हूं, हमने सभी जीते हैं, एक ही क्षेत्र से लड़ता हूं, अपना क्षेत्र नहीं छोड़ा। हरीश जिनको हर दा कहते हैं, उनके हारने के रिकॉर्ड बने हैं। जो लोकसभा हारे हैं, दो जगह से विधानसभा चुनाव हार गए हैं।
भाजपा उत्तराखंड में विजय का रिकॉर्ड बनाएगी
उन्होंने कहा कि मैं चार दिन से उत्तराखंड में हूं। पहाड़ों पर भी मैं गया हूं। आज भी मेरे तीन कार्यक्रम हैं। चारों तरफ में देख रहा हूं कि उत्तराखंड में भाजपा के समर्थन में लहर बह रही है। भाजपा उत्तराखंड में विजय का नया रिकॉर्ड बनाएगी। लोग पीएम मोदी और धामी की डबल इंजन की सरकार से प्रभावित हैं। हमारे काम को वोट मिल रहा है। पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इस बार 57 से ज्यादा विधायक जीतेंगे।