उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। देश में पहले आम चुनाव वर्ष 1951 में हुए थे। भारतीय जनसंघ ने कश्मीर से धारा 377 हटाने का वायदा किया था। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यह करके दिखाया। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा वर्ष 1984 से चल रहा था। भाजपा ने देश की जनता से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का वायदा किया था।
आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था। मंत्री तक जेल जाते थे। भाजपा की सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं है। कहा कि सरकार सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।
कहा कि कांग्रेस की सरकार ने उत्तराखंड से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था। वर्ष 2104 में भाजपा की सरकार आई तो उत्तराखंड को फिर से विशेष राज्य का दर्जा दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित, हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी लोगों को देश की नागरिकता देने का रास्ता खोला है।
देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही हैं सुरक्षित : राजनाथ
शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं। कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।