उनकी सरकार आने पर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठा परिवार भी वसूली करेगा। शाह ने कहा कि केदारनाथ भव्य बन गया है। बदरीनाथ धाम का भी हम 400 करोड़ से विकास करने वाले हैं। उत्तराखंड के पर्यटन में कम से कम 300 प्रतिशत की वृद्धि होगी। शाह ने इस दौरान हरीश रावत से सवाल किया, कहा कि जब उत्तराखंड के युवा अलग राज्य की मांग कर रहे थे तो आपका मत क्या था। मसूरी में सपा और कांग्रेस ने युवाओं पर गोली चलवाई।
भाजपा कर रही उत्तराखंड को विकसित बनाने का काम
उत्तराखंड को विकसित बनाने का काम भाजपा कर रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग लाइन भी बन रही है। देहरादून में मेट्रो भी जल्दी ही लगाएंगे। साढ़े सात साल में मोदी ने गरीब के कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कहा कि सोनिया गांधी की सरकार में पाकिस्तान के आलिया, जमालिया रोज आते थे और हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाते थे।
उत्तराखंड ने साथ दिया, मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए। पाकिस्तान को समझ नहीं आया कि अब मोनी बाबा मनमोहन पीएम नहीं हैं, मोदी जी है। इसलिए पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। राहुल बाबा और पाकिस्तान छाती पीटकर रो रहे थाे, इससे ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक का क्या सबूत चाहिए। इनके लिए उत्तराखंड एक पिकनिक स्पॉट है।
उत्तराखंड को आध्यात्म और श्रद्धा का केंद्र बना रही भाजपा : शाह
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पापरा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार सहित टिहरी जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देवभूमि के लिए जो 70 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने पांच साल में कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड को आध्यात्म और श्रद्धा का केंद्र बना रही है।
उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढाने के लिए भाजपा को वोट दे जनता
अमित शाह ने देहरादून के सहसपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के नव निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था। जो अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता को प्रदेश की भलाई के लिए व नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।