यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान कहा कि किशोर उपाध्याय को मैने 15 साल पहले दिल्ली में भाजपा में आने को कह दिया था। क्योंकि कांग्रेस किशोर उपाध्याय की भावनाओं के अनुरूप की पार्टी नहीं है। जो भावनाएं किशोर की है वह काम सिर्फ भाजपा ही करती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।
भाजपाइयों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पढ़ाई के दौरान टिहरी जिले के गजा में बीते दिनों को याद किया। कहा तब उन्होंने रानीचौरी क्षेत्र का नाम बहुत सुना था। रानीचौरी क्षेत्र में वानिकी और उद्यानिकी की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कहा कि डेढ़ साल पहले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ कार्यक्रम में टिहरी आए थे।
'हिंदू' की परिभाषा नहीं जानने वाली पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं
टिहरी के बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कोटद्वार पर यूपी से ज्यादा मेरा अधिकार है। उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा का हम यूपी में आचमन करते हैं। देवभूमि के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है इसलिए कांग्रेस यहां आने नहीं देना है। कांग्रेस के भाई बहन के सामने पहचान का संकट पैदा होने वाला है। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार से भाजपा उम्मीदवार ऋतु खंडूरी, लैंसडौन से दिलीप रावत, श्रीनगर से धन सिंह रावत और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को वोट देने की अपील की।
कहा कि 'हिंदू' कोई सांप्रदायिक शब्द नहीं है। 'हिंदू' हमारी सांस्कृतिक पहचान है। देवभूमि में अगर कोई 'हिंदू' की परिभाषा नहीं जानता है तो उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार कतई नहीं ही होना चाहिए। यूपी के सीएम बोले राहुल गांधी को हिंदू की परिभाषा कहते हुए सुनकर हैरानी हुई। उन्हें बताया जाना चाहिए कि उनके परदादा खुद को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहते थे। उनको हिंदू की परिभाषा बताना शोभा नहीं देता, उनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं था।