फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरीश रावत ने इशारों में कही बड़ी बात, कहा- अगर ये मंत्री न रहें, तो फीका हो जाएगा मंत्रिमंडल

Sat, 30 Oct 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: अपनी एक फेसबुक पोस्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा है कि भाजपा में गए कुछ 'बल्द' भी अच्छे मंत्री और अच्छे प्रशासक हैं। यदि वह धामी मंत्रिमंडल में न रहे तो मंत्रिमंडल आभाविहीन हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में बड़ी बात कही है। सियासी हलकों में इसके तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। यशपाल आर्य की पार्टी में वापसी का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे राज्य हित में बताया है। इसके साथ ही कुछ बागियों का जिक्र करते हुए उन्हें धामी मंत्रिमंडल की शोभा बताया है।

विज्ञापन


आर्य एक अनुभवी व अच्छे प्रशासक
अपनी एक फेसबुक पोस्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा है कि भाजपा से बड़ी संख्या में हो सकने वाले दलबदल की चर्चाओं के बीच उन्होंने बड़ी गहराई से मंथन किया कि यशपाल आर्य का फिर से कांग्रेस में आना पार्टी हित में कितना है और राज्य के हित में कितना है। तब वह इस नतीजे पर पहुंचे कि आर्य की घर वापसी में उत्तराखंड राज्य का हित है।

आर्य एक अनुभवी व अच्छे प्रशासक हैं। लिखा कि जब वह इस दृष्टि से आर्य को लेकर चिंतन कर रहे थे, तब उन्होंने पाया कि भाजपा में गए कुछ 'बल्द' भी अच्छे मंत्री और अच्छे प्रशासक हैं। यदि वह धामी मंत्रिमंडल में न रहे तो मंत्रिमंडल आभाविहीन हो जाएगा। हम सबके लिए राज्य हित सर्वोपरि है। हम निश्चय ही राज्य व पार्टी हित में संतुलन बनाकर निर्णय लेंगे। जहां पार्टी को आवश्यकता होगी, वहीं किसी अन्य दल से आने वाले व्यक्ति को स्थान दिया जाएगा, मगर स्थान दिए जाने से पहले राज्य हित में भी उसकी उपयोगिता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अमित शाह: क्या दलबदल की गर्म हवाओं का रुख बदल पाएगा शाह का दौरा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Trending Videos
विज्ञापन

यशपाल के सम्मान में एक नवंबर को समारोह

देहरादून कांग्रेस में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य की वापसी के बाद आगामी एक नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की ओर से किया जाएगा स्वागत
मीडिया कमेटी के प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि यशपाल आर्य एक नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें