बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिले के समर्थन में धरने पर बैठेंगे। हरीश रावत हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे, यहां से वह डीडीहाट जिले की मांग के समर्थन में डीडीहाट रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।
डीडीहाट जिले की मांग के लिए 55वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिले के समर्थन में धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
राजू बोरा और दीपक हर्ष के स्वास्थ्य में भारी गिरावट
मंगलवार को डीडीहाट जिले की मांग के लिए आमरण अनशन के 54वें दिन अनशनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बोरा और दीपक हर्ष के स्वास्थ्य में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग दोनों अनशनकारियों अनशन समाप्त करने के लिए दबाव डाल रहा है लेकिन दोनों अड़े हैं।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा, लवि कफलिया ने कहा कि बुधवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे, यहां से वह डीडीहाट जिले की मांग के समर्थन में डीडीहाट रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। कांग्रेसी भी पूर्व सीएम के स्वागत के लिए जीआईसी से रामलीला मैदान तक रोड शो की तैयारी में जुटे हैं।