आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर एक नया एलान कर उत्तराखंड की सियासत को गरमाएंगे। पहली बार कुमाऊं दौरे पर आ रहे केजरीवाल रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर एलान सकते हैं।
मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए कर्नल कोठियाल के नाम का किया था एलान
पहले दौरे में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिजली माफ करने, किसानों को मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का एलान किया। उनके इस एलान पर भाजपा व कांग्रेस मुफ्त बिजली देने की बात कही थी। जबकि 17 अगस्त को दूसरे दौरे में उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने और मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का एलान किया था। साथ ही देहरादून में रोड शो भी किया था।
नया एलान कर सियासी माहौल गरमा सकते हैं केजरीवाल
19 सितंबर को केजरीवाल पहली बार कुमाऊं का दौरा करेंगे। इस दौरान रोजगार व स्वास्थ्य के मुद्दे पर नया एलान कर उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कुमाऊं मंडल की सियासी नब्ज में टटोलेंगे। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।