इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह किसी शर्त पर भाजपा में नहीं आई हैं। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह अपनी सेवाएं देंगी। जब उनसे उनका टिकट मिलने की शर्त पर भाजपा में आने का सवाल पूछा गया तो वह सिरे से टाल गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि महिला कांग्रेस की पूरी टीम का उनके साथ आना इस बात की पुष्टि करता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस में अच्छा रवैया नहीं है।
सरिता आर्य के साथ भाजपा में शामिल होने वाली जिस रेखा बोरा गुप्ता को महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और वंदना गुप्ता को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बताया गया है उनके बारे में कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी का कहना है कि वे कांग्रेस की सदस्य भी नहीं थीं।