मुख्यमंत्री धामी ने दो योजनाओं का लोकार्पण और एक योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे मेें 4.67 करोड़ की वाहन पार्किंग का शिलान्यास और पाबौ ब्लॉक में 2.81 करोड़ की लागत से निर्मित बिसल्ड ग्राम समूह पंपिंग योजना व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 1.82 करोड़ की लागत से निर्मित 1000 एलपीएम के 2 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
- नगर पालिका श्रीनगर का विस्तारीकरण कर नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा।
- पंच पीपल से श्रीनगर तक डबल लेन बाईपास मोटर मार्ग बनेगा।
- जीआईसी/जीजीआईसी श्रीनगर में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी।
- नगर क्षेत्र में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।
- श्रीनगर में पानी के बिलों में रियायत पर जल्द निर्णय होगा।
- सतपुली और स्यूंसी में झील का निर्माण होगा।
- राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोंखाल में मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक एवं फार्मेसी ट्रेड होंगे शुरू।
- राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में स्व वित्तपोषित बीएड एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में हिंदी, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय को मंजूरी।
- राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खिर्सू का उच्चीकरण होगा।
- एकेश्वर में एलोपैथिक चिकित्सालय की स्वीकृति।
- राजकीय डिग्री कॉलेज वेदीखाल में इसी सत्र से विज्ञान की कक्षाएं शुरू होंगी।
- ज्वालपा-नौगांवखाल पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी।
- बीरोंखाल क्षेत्र में स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति।