धामी ने कहा कि जनता के बीच जो भी आवाज आ रही है, हम सबका रास्ता निकाल रहे हैं। भू कानून पर उच्च स्तरीय समिति बना दी। पलायन, रोजगार, औद्योगिक विकास को भी ध्यान में रखेंगे। समिति सिफारिश पर सरकार कानून बनाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर न्यायालय ने सशर्त चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन यह नाकाफी है। बहुत कम लोग यात्रा पर जा पा रहे हैं। जल्द ही न्यायालय में अनुरोध करने वाले हैं कि संख्या बढ़ा दी जाए। हम चाहते हैं कि एक भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।
अटल आयुष्मान योजना में 3.50 लाख को मिली सुविधा
सीएम ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना लोगों के लिये वरदान साबित हुई है। इस योजना में अब तक 3.50 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है, जिस पर 460 करोड़ रूप्ये व्यय किये गये हैं।