इस दौरान सीएम ने क्षेत्रीय विधायक के अनुरोध पर लक्सर में अगले सत्र में महाविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की। इससे पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। नगरपालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग ने मुख्यमंत्री को उनकी बड़ी तस्वीर भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, रुड़की मेयर गौरव गोयल, आशुतोष शर्मा, मनीष चौधरी, आदेश सैनी, जितेंद्र चौधरी, निपेंद्र चौधरी, मोहित वर्मा, हिमांशु गोयल, राहुल गर्ग, अरविंद कल्याणी, सचिन मित्तल, मंगता हसन आदि मौजूद थे।
इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम केहड़ा में 230.36 लाख की लागत से बस स्टैंड, 86.24 लाख की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर में चाहरदीवारी और दो प्रयोगशाला, 45.86 लाख की लागत से ग्राम नगला खिताब में बने बरातघर का लोकार्पण किया। वहीं, 145.65 लाख रुपये की लागत से ग्राम सुल्तानपुर में कब्रिस्तान चौराहे से पंचलेश्वर महादेव मंदिर तक मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य (द्वितीय चरण), 117.03 लाख की लागत से ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा की ओर सड़क का निर्माण कार्य (राज्य पोषित), 4093.76 लाख की लागत से केंद्रीय सड़क निधि के तहत भोगपुर-रायसी (राज्य मार्ग संख्या 67) मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण और भोगपुर-रायसी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।