पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में दीवार लेखन अभियान शुरू कर दिया है। हर बूथ पर 10 दीवारों पर लेखन होगा। दीवारों पर अबकी बार 60 पार व बूथ जीता चुनाव जीता नारे लिखे जाएंगे। केंद्रीय व्यवस्था के तहत पांच दीवारों पर लेखन होगा
हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से प्रबुद्धजन गोष्ठी
पार्टी 10 से 25 अक्तूबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन गोष्ठी करेगी। बुद्धिजीवी नेताओं के सम्मेलन होंगे। 20 अक्तूबर से तीन नवंबर तक मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलेगा।
पार्टी के सभी प्रभारी व सह प्रभारी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान वे बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को ठीक संचालित कराने और संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा