फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रदेश में आप का रोजगार गारंटी अभियान शुरू, पहले दिन 27 हजार ने कराया पंजीकरण

Fri, 08 Oct 2021 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने जारी बयान में कहा कि बिजली गारंटी योजना की सफलता के बाद पार्टी ने रोजगार गारंटी योजना शुरू की है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं का पंजीकरण कर रोजगार गारंटी कार्ड देंगे।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने रोजगार गारंटी अभियान शुरू कर दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पहले दिन गुरुवार को 27 हजार युवाओं ने पंजीकरण किया। आप का कहना है कि प्रदेश के हर युवा को रोजगार देंगे। सरकार बनते ही हर वादे को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


27 हजार से अधिक युवाओं का पंजीकरण
आप उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने जारी बयान में कहा कि बिजली गारंटी योजना की सफलता के बाद पार्टी ने रोजगार गारंटी योजना शुरू की है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं का पंजीकरण कर रोजगार गारंटी कार्ड देंगे। दावा किया कि पहले दिन अभियान में 27 हजार से अधिक युवाओं का पंजीकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से बिजली गारंटी योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है, उसी तरह रोजगार गारंटी योजना को लेकर भी युवाओं में काफी जोश है। रोजगार न मिलने के कारण युवाओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जाता है, आप की सरकार आते ही स्थानीय युवाओं को 80 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कांग्रेस और आप को मैं चुनौती नहीं मानता

विज्ञापन

तीन साल में कितने युवाओं को मिला रोजगार 

आम आदमी पार्टी ने रोजगार के मुद्दे पर तीन साल पहले किए गए प्रधानमंत्री मोदी के दावों पर सवाल उठाए हैं। कहा कि तीन साल में कितने युवाओं को रोजगार मिला है। आप के उपाध्यक्ष अमित जोशी ने जारी बयान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सवाल किए हैं।

कहा है कि पीएम मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और वो देश के अलग-अलग कोनों में जाकर कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। उन्होंने तीन साल पहले उत्तराखंड आकर देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया था। जिसके तहत सरकार ने दावा किया था कि इन्वेस्टर्स समिट के जरिए उत्तराखंड में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और इस निवेश के बाद देश के साढ़े तीन लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

आप ने सवाल किया कि तीन साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी को प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें