फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022: पिथौरागढ़ में आप का चुनावी शंखनाद, ढोल नगाड़ों के साथ निकाली रैली 

Fri, 26 Nov 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

सोरगढ़ रामलीला मैदान से पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी के साथ रैली निकाली। रैली में डीडीहाट और धारचूला के पार्टी प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
आप की विजय शंखनाद रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की विजय शंखनाद यात्रा का पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। शहर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इस दौरान आयोजित सभा में मोहनिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड में केवल अपने चहेतों का ही भला किया है। 

विज्ञापन


सोरगढ़ रामलीला मैदान से पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी के साथ रैली निकाली। रैली में डीडीहाट और धारचूला के पार्टी प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। धारचूला रोड धनौड़ा में एक होटल में आयोजित सभा में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहां की सत्ता पर काबिज नेताओं ने आम आदमी को तमाम तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, यातायात जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्र पलायन का शिकार हो गए हैं। रोजगार के नाम पर पिछली सरकारें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ रहे हैं।

कहा कि आम आदमी को मंत्रियों की तरह पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, यातायात निशुल्क उपलब्ध कराना उनकी पार्टी का लक्ष्य है। अपनी स्थापना के नौवें वर्ष में प्रवेश करने पर पार्टी अपने इस संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ पूरा करने का आम नागरिकों को वचन देती है। 
विज्ञापन


तीर्थयात्रा योजना के गारंटी कार्ड बांटे 
पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कुसौली स्थित मां कामाख्या मंदिर और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर घंटाकरण में केजरीवाल की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना के तहत पचास लोगों को गारंटी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थयात्रा की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

आंदोलन से हुआ आम आदमी पार्टी का उदय : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उदय आंदोलन से निकलकर हुआ है। नौ सालों में पार्टी ने अपने मॉडल पर राजनीति की दिशा और दश बदलने का काम किया है। अब सभी मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण करेंगे। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि दो अक्तूबर 2012 को आप के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी को राजनीति रूप दिया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर 2012 को संविधान दिवस पर आप अस्तित्व में आई। उन्होंने कहा कि सब मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे। प्रदेश को बने हुए 21 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।

कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से अपनी सरकारें बनाकर कई केक काटे। प्रदेश का विकास करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। दोनों ही दलों ने सिर्फ अपने घर भरने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारों को छोड़कर कांग्रेस व भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अपने चहेतों को बैक डोर से नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता मिलजुल कर इस प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे और जनता भी इस मुहिम में पार्टी का सहयोग कर रही है। स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें