फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव से पहले कांग्रेस की घोषणा- 500 से ऊपर नहीं जाएंगे गैस सिलिंडर के दाम

Mon, 24 Jan 2022 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

भूपेश बघेल ने देहरादून में कांग्रेस कमेटी की कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वाभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। इस दौरान पार्टी के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम को भी लांच किया गया।
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने टुकड़ों में अपने घोषणापत्र को जनता के बीच रखने की शुरुआत कर दी है। पहले फेज में चार प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। इसके तहत राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये में उपलबध कराया जाएगा। अतिरिक्त भार राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही पांच लाख परिवारों को हर साल 40 हजार रुपये की स्वालंबन राशि देने और चार लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है। एक अन्य घोषणा के तहत राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए हर गांव, हर द्वार तक पहुंचाने का वादा किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश, सहप्रभारी दीपिका पांडेय, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ आदि ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘चारधाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान’ कैंपेन की विधिवत शुरुआत की। कैंपेन के तहत थीम सांग, रेडियो जिंगल, टीवी कॉमर्शियल का भी विमोचन किया गया।

Uttarakhand Assembly Election 2022: सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा ‘धाकड़ धामी’
विज्ञापन


सोमवार को बघेल ने देहरादून में कांग्रेस कमेटी की कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वाभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। पार्टी के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम को भी लांच किया गया। इस दौरान कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड विस चुनाव 2022: फंसी हुई सीटों के गणित को सुलझाने में उलझी कांग्रेस, इन 17 क्षेत्रों पर पेच

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है। छत्तीसगढ़ राज्य इसका उदाहरण है, वहां हमने जितने वादे जनता से किए थे, सभी को पूरा कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड को भाजपा ने चार महीने में तीन मुख्यमंत्री बनाने वाली प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा सरकारों में गरीब आदमी और गरीब हो रहा है और अमीर और ज्यादा अमीर। कहा कि पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

इस दौरान प्रो.गौरव ने बताया कि चारधाम-चार काम कैंपेन के तहत चारों काम छह महीनों के गहन अध्ययन व जमीनी हकीकत से रूबरू होकर तैयार किए गए हैं। इन्हें कैसे लागू किया जाना है, पार्टी ने इसका पूरा खाका तैयार किया है। इससे पूर्व बघेल ने कांग्रेस चुनाव प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने किया।

चारधाम पर कांग्रेस का एक ही काम, वह है भ्रष्टाचार : कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के चारधाम चार काम थीम सांग पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस का एक ही काम है, वह है भ्रष्टाचार करना। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर सस्ती रसोई गैस देने की घोषणा पर तंज किया। कौशिक ने कहा कि जो हवाई घोषणाएं वे कर गए हैं, पहले उन्हें अपने राज्य में लागू करके दिखाएं।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मुख्यमंत्री खुले आम कैमरे पर उत्तराखंड को लूटने का लाइसेंस देते पकड़े गए हों वह अब बड़ी बेशर्मी से ‘चार धाम, चार काम’ के नारे दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जो प्रवासी नेता अपने घोषणापत्र में गैस सिलिंडर पर सब्सिडी देने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार वृद्धि और अन्य हवा हवाई दावे कर गए हैं, उन्हें सबसे पहले इन तमाम वादों को अपने-अपने राज्य की कांग्रेस सरकारों में लागू करके दिखाना चाहिए।

कौशिक ने कहा कि अपने घोषणा पत्र कार्यक्रम में एक दूसरे को टोपी पहनाते नजर आने वाले कांग्रेसी जल्द ही देवभूमि की राष्ट्रवादी जनता को टोपी पहनाने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं। कल तक वे सांप-नेवले, उज्याडु बैल, लोकतंत्र का हत्यारा की उपमाओं से एक दूसरे को सुशोभित कर रहे थे। सत्ता के लालच में अब वे सभी कांग्रेस की डूबती नांव में सवार हैं। इनका उद्देश्य चार धामों की पवित्र भूमि में चार नहीं बल्कि एक ही काम को करना है और वह है भ्रष्टाचार के नए नए तरीकों से राज्य को लूटना। कहा कि जो कांग्रेस अपने शासन के एक भी काम नहीं गिना पाती हो, उसके चार काम के झूठे दावों पर जनता कतई भरोसा नहीं करने वाली है। कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता भी शून्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें