फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली

Fri, 03 Jul 2026 03:16 PM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। विभागीय प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और मंत्री की मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होने की संभावना है। विभाग में कई वरिष्ठ पद खाली होने के कारण व्यापक प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस पर अनुमोदन के लिए फाइल विभागीय मंत्री के पास भेजी है। मंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों का आदेश जारी किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के कई पद खाली हैं, सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का पद पिछले काफी समय से खाली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती के पास इसका अतिरिक्त प्रभार है। उनके पास समग्र शिक्षा में अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद भी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रिश्तों का कत्ल: डॉक्टर पति ने बीमार पत्नी को दवा के बहाने पिला दिया जहर, एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
विज्ञापन


उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभाग में निदेशक के तीन में से दो पद खाली हो जाएंगे। जबकि अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद भी खाली हो जाएगा। विभाग में अपर निदेशक के 10 में से पांच पद और संयुक्त निदेशक के 23 में से अधिकतर पद खाली हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ ही जिलों के कई अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने की तैयारी है। उच्च स्तर पर अधिकारियों की कमी की वजह से कुछ जूनियर अधिकारियों को भी प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें