फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांवड़ मेले की तैयारियों पर सरकार अलर्ट, सुरक्षा से लेकर हेलिकॉप्टर पुष्पवर्षा तक पूरी योजना तैयार

Fri, 03 Jul 2026 02:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
कांवड़ मेले को लेकर बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिद्वार-आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा।

विज्ञापन


मेले के सफल संचालन के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ मेले के लिए 18 करोड़ 53 लाख रुपये की मांग की गई है, जबकि कुल प्रस्तावित बजट 21 करोड़ 38 लाख रुपये रखा गया है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी और उनका भव्य अभिनंदन होगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख पड़ाव स्थलों पर पेयजल, पार्किंग, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand SIR: अब वोट बनवाने, पता बदलवाने के लिए भी भरना होगा घोषणा पत्र, जानें जरूरी बातें
विज्ञापन


पहली बार वाटर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जबकि आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी तैयार रखी जाएगी। उन्होंने डीजे वाली कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि तेज आवाज में डीजे न बजाएं और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें