अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ गया है। 2020-21 में यह 234660 करोड़ रह गया था, लेकिन 2021-22 में यह बढ़कर 253832 करोड़ हो चुका है। प्रतिव्यक्ति आय में भी इजाफा कोरोनाकाल के दौरान 2020-21 में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय का संशोधित अनुमान 188000 रुपये आंका गया। 2021-22 में इसके 196,000 तक बढ़ने का संशोधित अनुमान लगाया गया है।
पर्यटन कारोबार में तेजी रही तो और दिखेगा सुधार
आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि राज्य के पर्यटन कारोबार में यही तेजी रही तो राज्य की अर्थव्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के ही आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के मुताबिक, कोरोना के कारण राज्य के पर्यटन क्षेत्र को करीब आठ हजार करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई थी। इतना ही नहीं होटल कारोबार से जुड़े करीब ढाई लाख लोगों की नौकरियां चली गईं थी। इसके अलावा जीएसटी व नान जीएसटी से होने वाली आमदनी में भी भारी कमी आई थी।
आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था की दिखेगी पूरी तस्वीर
यह है स्थिति
वर्ष विकास दर प्रतिव्यक्ति (रुपये)
2019-20 4.30 188000
2020-21 -4.42 182,000
2021-22 6.13 196000
(आंकड़े संशोधित अनुमान पर आधारित। स्रोत: अर्थ एवं संख्या विभाग)