फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को दीपावली का तोहफा, प्रोत्साहन राशि के लिए सरकार ने जारी किए 20 करोड़

Wed, 19 Oct 2022 12:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दूध की गुणवत्ता के आधार पर उत्पादकों को प्रति लीटर चार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देती है। दुग्ध उत्पादकों की मांग पर सरकार ने दीपावली से पहले प्रोत्साहन राशि देने के लिए 20 करोड़ की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दीपावली का तोहफा दिया है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिए सरकार ने 20 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इससे प्रदेश के 52 हजार दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दूध की गुणवत्ता के आधार पर उत्पादकों को प्रति लीटर चार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देती है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 45 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। दुग्ध उत्पादकों की मांग पर सरकार ने दीपावली से पहले प्रोत्साहन राशि देने के लिए 20 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रोत्साहन राशि के लिए धनराशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले सभी दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में जमा होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें