फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही कंपनी पर दर्ज होगा मुकदमा, जानें क्या है मामला

Wed, 19 Oct 2022 12:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण एनपीसीसी कंपनी को दिया। इसके लिए सरकार ने कंपनी को 82 करोड़ की राशि दी, लेकिन कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। प्रभारी सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से निर्माण कार्य के लिए दी गई राशि लौटाई नहीं जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का निर्माण कार्य करने वाली एनपीसीसी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार ने कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कंपनी को निर्माण कार्य के लिए 82 करोड़ की किस्त जारी की गई थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय पोषित योजना के तहत प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़, हरिद्वार और रुद्रपुर का निर्माण चल रहा है। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण एनपीसीसी कंपनी को दिया। इसके लिए सरकार ने कंपनी को 82 करोड़ की राशि दी, लेकिन कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Crash: मुनाफे की होड़ में हांफ रहे हेलीकॉप्टर, हादसे के बाद कल बंद रही हेली सेवा, आज शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन और विभाग की ओर से निर्देश देने के बाद कंपनी ने काम के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई। जिससे शासन से कंपनी को हटाकर पेयजल निगम को काम सौंपा है। प्रभारी सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से निर्माण कार्य के लिए दी गई राशि लौटाई नहीं जा रही है। इस पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ.आशुतोष सयाना की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी पिथौरागढ़ को पत्र भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें