फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता- अमित शाह

Thu, 21 Oct 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Amit Shah Uttarakhand Visit: शाह ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा के कारण बहुत से इलाके प्रभावित हुए हैं। संगठन को प्रभावित लोगों की चिंता भी करनी है और उनके पास जाकर उन्हें मदद भी पहुंचानी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए सरकार अपना काम कर रही है, संगठन अपना काम करे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


हवाई दौरा करके लौटे शाह ने बृहस्पतिवार को पहले उच्चाधिकारियों की बैठक ली और उसके बाद वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कुछ देर बैठे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और सोशल मीडिया के संयोजक शेखर वर्मा मौजूद रहे।

उत्तराखंड: आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय शोध संस्थान, लंबे समय से हो रही थी मांग
विज्ञापन


शाह ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा के कारण बहुत से इलाके प्रभावित हुए हैं। संगठन को प्रभावित लोगों की चिंता भी करनी है और उनके पास जाकर उन्हें मदद भी पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद, राहत और पुनर्वास के लिए अपने स्तर पर काम कर रही है, लेकिन संगठन को भी मोर्चे पर उतरना है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने को कहा। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने में जुटें। भोजन, कंबल, कपड़े जो भी जरूरी सामान है, उसे जरूरतमंद तक पहुंचाएं।   

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कौशिक का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शुक्रवार से नैनीताल जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए दो दिवसीय दौरा करेंगे। वह शुक्रवार को दोपहर दो बजे बिंदुखत्ता और सूर्याजाला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे। साढ़े तीन बजे हल्द्वानी में आपदा कंट्रोल रूम का शुभारंभ करेंगे। रात में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शनिवार को वह रामनगर में आपदा प्रभावितों से मिलेंगे। आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। दौरे में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा भी साथ रहेंगे। पार्टी ने कंट्रोल रूम के पदाधिकारियों के नंबर भी जारी कर दिए।

विज्ञापन

सरकार ने शाह के सामने रखी आपदा से बचाव कार्यों की रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आई आपदा से बचाव व राहत कार्यों की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखी। प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद शाह ने जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में आपदा की स्थिति और बचाव राहत कार्यों की समीक्षा की। 

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देवभूमि की हर संभव सहायता करेगी। भविष्य में और बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर राज्य सरकार अपने सुझाव भेजे। आपदाग्रस्त व जलभराव वाले क्षेत्रों में मेडिकल टीमें भेजी जाएं। जिससे किसी तरह की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को पूरी तरह ठीक की जाए। उन्होंने केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों में बेहतर समन्वय को बनाए रखा जाए। 

बैठक में अधिकारियों ने बचाव व राहत कार्यों का प्रस्तुतीकरण देते हुए केंद्रीय मंत्री शाह को अवगत कराया कि भारी बारिश का अलर्ट मिलने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा की गई। राज्य व जिला स्तर पर रेस्पांस सिस्टम को सक्रिय किया गया। एहतियातन तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। साथ ही स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर किया गया। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी गई और आवश्यक कदम उठाए गए। आईएमडी के अनुसार सामान्य रूप से 1.1 मिमि बारिश होती है। जबकि अभी 122.4 मिमि बारिश हुई। इन दो दिनों में सभी जगह रिकार्ड बारिश हुई है। 

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र से मिले सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना, एनडीआरएफ, सीडब्ल्यूसी, बीआरओ के साथ मिलकर राज्य सरकार आपदा की तीव्रता को कम कर सकी। लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। चारधाम यात्रा फिर से शुरू की गई है। 

बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव  एसए मुुरुगेशन, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें