पुलिस अमित को लेकर एसटीएच पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई थी। बहन और पिता हत्या के मामले में पत्नी पर शक जता रहे हैं। बहन शालिनी ने बताया कि अमित ने दस साल पहले घर से तीन घर छोड़कर रहने वाली निकिता से प्रेम विवाह किया था।
दोनों की सात साल की बेटी है। दंपती में अनबन होने पर निकिता चार महीने पहले अपने मायके चली गई थी। उसने बेटी को अमित के पास छोड़ दिया था। पत्नी ने सितंबर में अमित और उसके पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
शालिनी के अनुसार निकिता ने धमकी थी कि वह अमित को नहीं छोड़ेगी। पुलिस ने दो महीने पहले अमित और उसके पिता मंगल को दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार किया था। थाने में पिता को पुलिस ने पीटा भी था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस मृतक अमित की पत्नी और अन्य बिंदुओं को केंद्र में रखकर कातिलों की तलाश कर रही है।