फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टिहरी के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के सड़े-गले शव

Thu, 29 Jul 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग

सार

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पौड़ीखाल क्षेत्र में युवक व युवती के शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटके होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के थाना हिंडोलाखाल के करास गांव (पौड़ीखाल) में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानते हुए आत्महत्या बता रही है। दोनों शव सड़-गल चुके थे, जिससे लगता है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पौड़ीखाल क्षेत्र में युवक व युवती के शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटके होने की सूचना दी। सूचना पर थाना हिंडोलाखाल की पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस को करास गांव के समीप जंगल में काफल के पेड़ पर दो शव लटके मिले।

थाना प्रभारी बलवंत कंडियाल ने बताया कि दोनों की शिनाख्त हो गई है। दोनों की उम्र लगभग 18 साल है। युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। 18 जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जबकि युवक हरियाणा में किसी होटल में काम करता था। सूचना मिली है कि युवती के लापता होने के दौरान 17 जुलाई को वह पौड़ीखाल आया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवती की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि दोनों की आपस में फोन पर बात हुई थी। कॉल डिटेल्स एवं परिस्थितियों के आधार पर मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

होटल में मृत मिला नगर निगम कर्मचारी 

देहरादून नगर निगम का एक कर्मचारी होटल के कमरे में मृत पाया गया। शव के पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के होटल अंबर का है। पुलिस के अनुसार होटल के स्टाफ ने एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र हुकुम चंद निवासी रेसकोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी के रूप में हुई है। वह नगर निगम में काम करता था। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

इसमें लिखा है कि वह कर्ज से परेशान था। ऐसे में उसने मौत को ही अंतिम विकल्प समझा और जहर खाकर आत्महत्या कर रहा है। उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास और परिवारवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें