फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पौड़ी में सौतेले पिता और भांजे पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, दोनों गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

Uttarakhand Crime News: किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ सौतेले बाप व भांजे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी क्षेत्र में एक किशोरी से सौतेले बाप व भांजे द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार रहता है। एक महिला ने बीते 23 मार्च को कोतवाली पौड़ी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी को पुलिस ने बरामद किया तो उसने बताया कि उसके साथ सौतेले बाप व भांजे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया गया। 

हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल पौड़ी नंद किशोर भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें