रजिस्टर में लिखी मिली स्क्रिप्ट
मौके से एक रजिस्टर भी एसटीएफ को मिला है। इसमें आरोपियों ने लोगों से बात करने के लिए एक स्कि्रप्ट लिखी है। इसमें लिखा है हेलो सर आईसीआईसीआई बैंक केडिट कार्ड डिपार्टमेंट से नेहा शर्मा बात कर रही हूं सर आईसीआइसीआई बैंक आपको फ्री आफॅ कॉस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहा है। इसकी लिमिट आपको पांच लाख तक प्रोवाइड की जाएगी सर, क्या आप इंटरेस्टेड हो क्रेडिट कार्ड लेने के लिए के लिये। इसके बाद लोगों को एक लिंक भेजा जाता है। इस पर सहमति जताने के बाद लोग क्लिक करते हैं। इससे उनके फोन का एक्सेस लेकर ठगी की जाती है।
दो महीने में तीन कॉल सेंटर पकड़े
एसटीएफ ने उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में बीते दो माह में तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पिछले दिनों विदेश में बैठे लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भी भंडाफोड़ किया गया था। इसका सरगना पहले भी कॉल सेंटर चलाते पकड़ा गया था। इसके अलावा तीन साल में अकेले देहरादून में ही सात फर्जी कॉल सेंटर पकड़े जा चुके हैं। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।