फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे बच्चे से खेत में ले जाकर दुष्कर्म, फिर बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार

Fri, 03 Jul 2026 10:51 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की में मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे एक 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस को बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव स्थित मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र में लंढौरा के पास एक गांव निवासी 10 साल का एक मासूम एक मदरसे में पड़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बच्चा मदरसे में रोजाना की तरह पढ़ने गया था। दोपहर के समय वापस लौटते समय बारिश का मौसम होने के कारण दुकानें बंद थी और वह अकेला आ रहा था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चे को रोक लिया और उसे 20 रुपये का नोट दिया लेकिन बच्चे ने उसे फाड़कर फेंक दिया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand News: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए शुल्क तय, पाठ्यक्रम भी कर लिया गया तैयार
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मासूम को पास के कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें