रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन अब 29 जुलाई तक संचालित की जाएगी। रिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश और उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09609 - 10 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि को 30 जून से बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश 7, 14, 21 और 28 जुलाई प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर और गाड़ी संख्या 09610 योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर के लिए 8, 15, 22 और 29 जुलाई प्रत्येक बुधवार को दोनों ओर से 4 - 4 फेरे संचालित की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 400 हेक्टेयर क्षेत्र पर संकट, खाई में बदल रहे घास के मैदान
ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, टपरी, रामपुर मनिहारन, शामली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजगढ़, बांदीकुईं, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, मंडल, भीलवाड़ा, फतेहनगर, मावली, राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।