जबकि सचिन रमोला, सुनील कुमार, दिनेश बड़वाल, अक्षय चौहान, राजेंद्र ओली, अविनेश रतूड़ी, केदार फरस्वान, मुकेश ध्यानी, प्रशांत बिष्ट, हिमांशु सिंह, देवराज तोमर, संजय जोशी, अरविंद तोमर, प्रकाश बिष्ट, प्रशांत सेमवाल, पंकज बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड भू-कानून: खूब मचा हल्ला, जमकर हुए प्रदर्शन पर सिस्टम बना रहा लापरवाह, अब दस दिन में देनी होगी रिर्पोट
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय, केंद्रीय निगम एवं अशासकीय विभागों के कर्मचारियों एवं विभागों के समायोजन से उत्तराखंड क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का गठन कर दिया जाए। बैठक में बोर्ड के बायलॉज एवं नियमावली संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड डिपार्टमेंट क्रिकेट बोर्ड के सौजन्य से उत्तराखंड विभागीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आईपीएल की तर्ज पर (डीपीएल)डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग-2022 के आयोजन का निर्णय लिया गया।