फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित

Fri, 04 Oct 2024 08:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिछले दिनों 72 वेबसाइट सिक्योरिटी ऑडिट में असुरक्षित पाई गईं थीं। इससे पहले कोषागार का डाटा भी गायब हो चुका है, जो बमुश्किल रिकवर हुआ था।

विज्ञापन
Cyber Attack - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य में भले ही आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने के प्रयास हो रहे हों लेकिन साइबर हमलों के प्रति अभी माहौल असुरक्षित है। हालात ये है कि आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार विभागों को चेताते हैं लेकिन विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

पिछले साल जुलाई माह में कोषागार निदेशालय का आईटीडीए स्टेट डाटा सेंटर से साढ़े तीन लाख कर्मचारियों, पेंशनरों, आश्रितों का 22 दिन का डाटा गायब हो गया था। तीन दिन तक प्रयास करने के बाद भी आईटीडीए के विशेषज्ञ इस डाटा को रिकवर नहीं कर पाए थे। गनीमत रही कि कोषागार निदेशालय के पास इसका बैकअप था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने किया था आगाह
इस साल, आईटीडीए के सिक्योरिटी ऑडिट में 72 वेबसाइटों को हैकिंग व साइबर हमलों के हिसाब से असुरक्षित माना गया था। अमर उजाला ने चार अगस्त के अंक में इसके प्रति आगाह भी किया था। बावजूद इसके सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack: उत्तराखंड में साइबर हमला...सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट रहीं बंद, सरकारी कामकाज ठप

आईटीडीए के विशेषज्ञ सभी विभागों को लगातार सिक्योरिटी इंतजाम कराने, विभागों का डाटा स्टेट डाटा सेंटर के अलावा देश के अन्य डाटा सेंटर में सुरक्षित करने को लेकर प्रयास करते रहे हैं लेकिन विभाग इस पर सहमति देने को तैयार नहीं हैं। पहली बार इतने बड़े स्तर पर साइबर हमला हुआ है, जिससे बाहर निकलने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। हालांकि आईटी विभाग के अफसरों का कहना है कि जल्द सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें