फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 24 नये संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 100 पार...टीकाकरण के लिए वैक्सीन की दरकार

Wed, 05 Apr 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Corona Update: देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 24 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सक्रिय मामले 100 पार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार में एक संक्रमित मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले 101 हो गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मामले का आंकड़ा 96 पहुंचा

विज्ञापन

वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है। जबकि सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।


देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं। उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें