फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: अमृतपाल के नेपाल और यूपी जाने की आशंका, खटीमा और सितारगंज में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Wed, 05 Apr 2023 10:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

18 मार्च को पंजाब से भागे वारिस पंजाब दे का प्रमुख और कट्टर खालिस्तानी अमृतपाल सिंह का 18 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर की पुलिस के लिए चुनौती बन रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के नेपाल और यूपी जाने की आशंका जताई जा रही है। इनपुट मिलने पर पुलिस फिर सतर्क हो गई है। पुलिस ने खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। यूपी और नेपाल बॉर्डर से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। जिला पुलिस लगातार पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


Roorkee: खानपुर बॉर्डर पर पुलिस की यूपी की ओर से आ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

18 मार्च को पंजाब से भागे वारिस पंजाब दे का प्रमुख और कट्टर खालिस्तानी अमृतपाल सिंह का 18 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। बुधवार सुबह से जिला पुलिस ने उसे लेकर फिर से सतर्कता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अमृतपाल के नेपाल और यूपी जाने का इनपुट मिला है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने नेपाल से लगने वाले खटीमा क्षेत्र के सभी बॉर्डर और सितारगंज से सटे यूपी के सभी बॉर्डर पर थाना पुलिस को तैनात कर दिया है। पुलिस की टीम वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आधिकारिक तौर पर उनका पंजाब पुलिस से कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि वहां की एजीटीएफ फोर्स से इनपुट का आदान-प्रदान किया जा रहा है। वहीं सितारगंज से सटे यूपी के क्षेत्रों से इनपुट का आदान-प्रदान हो रहा है। संदिग्ध लोग खासतौर पर पुलिस की नजर में हैं।


सीमा पर बढ़ाई चौकसी

अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित करने के बाद से उसे पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। उसके नेपाल भागने की आशंका को देख्रते हुए जिला पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एसएसबी सीमा पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर नजर रखे है। सत्रहमील चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने बताया कि बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों को रोककर तलाश की जा रही है और यात्रियों की आईडी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें