प्रदेश में प्रतिदिन 13 से 15 हजार सैंपल की क्षमता
प्रदेश में कोविड की आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 सरकारी लैब है। इसमें प्रतिदिन 13 से 15 हजार सैंपल जांच करने की क्षमता है। इसके अलावा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में जीनोम सीक्वेसिंग लैब स्थापित है। राजकीय चिकित्सालयों में कुल 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 852 आईसीयू बेड, 1165 वेंटिलेटर उपलब्ध है।
वित्तीय खर्च की प्रत्येक माह होगी समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभागीय बजट समय पर खर्च हो। इसके लिए अब प्रत्येक माह समीक्षा की जाएगी। स्वीकृत बजट समय पर खर्च न कर पाने से लैप्स हो जाता है। जिससे कई महत्वपूर्ण योजनाएं अधर में लटक जाती है। चालू वित्तीय वर्ष से अंतिम महीनों में बजट खर्च करने की परिपाटी को खत्म करने के लिए प्रत्येक माह विभाग की समीक्षा की जाएगी।