फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: सात जिलों में 47 नए संक्रमित मिले, घटकर 317 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 09 Sep 2022 08:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कोरोना के मामले घटने के साथ सक्रिय मामले भी कम होने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में 317 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमितों की रिकवरी दर 95.77 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 3.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 47  नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 317 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 327 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


Uttarakhand: कोरोना से राहत तो अब डेंगू से निपटने की चुनौती, पांच जिलों में प्रकोप, सामने आ चुके 192 मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1476 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 47 मामलों में सर्वाधिक 20 मामले नैनीताल जिले के हैं। वहीं हरिद्वार में पांच, देहरादून में 13, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर तीन-तीन, पिथौरागढ़ में एक और रुद्रप्रयाग में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.77 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 3.09 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें