फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 30 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 296 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 09 Sep 2022 06:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

कोरोना के मामले घटने के साथ सक्रिय मामले भी कम होने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.79 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 30 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 317 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


कब सुधरेंगे हालात: गर्भवती को डंडी के सहारे पैदल ले जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1385 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 30 मामलों में सर्वाधिक 11 मामले देहरादून जिले के हैं। वहीं नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा और टिहरी में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग, में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.79 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें