फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 160 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 321 हुए ठीक

Tue, 16 Aug 2022 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में अब धीरे-धीरे सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। फिलहाल प्रदेश में 978 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होने लगे हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 160 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 321 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 978 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1723 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 160 मामलों में सर्वाधिक 58 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 11, नैनीताल में 56, अल्मोड़ा में दो, चमोली में पांच, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ व टिहरी में तीन-तीन, रुद्रप्रयाग में एक और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। साथ ही श्रीमहंत इंदिरेश और सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.50 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें