फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोटद्वार में सैनिक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई अपनी जान

Tue, 16 Aug 2022 02:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)

सार

घायल की पीठ, हाथ, सिर व गले पर गुलदार के नाखूनों के निशान हैं। रेंज अधिकारी तिवारी ने बताया कि गुलदार मादा है। जिसके साथ उसके दो शावक भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गुलदार ने सैनिक पर किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोटद्वार के लैंसडौन में मंगलवार सुबह राह चलते एक सैनिक पर गुलदार ने हमला कर दिया। सैनिक ने शोर मचाकर किसी तरह जान बचाई। सैनिक को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में सैनिक के शरीर पर कई जगह पंजे लगने से जख्म हो गए हैं। बीते एक पखवाड़े में लैंसडौन क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। जिससे दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

विज्ञापन


लैंसडौन के रेंज अधिकारी बीडी तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:45 बजे सेना के नायब सूबेदार सुरेश कुमार पीटी परेड के लिए कालेश्वर मंदिर की तरफ से आ रहे थे। कालेश्वर मंदिर से टिथवाल स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर अचानक सैनिक के सामने आए गुलदार ने हमला बोल दिया।

सैनिक ने शोर मचाना शुरू किया तो अन्य लोगों ने भी शोर मचा दिया। जिससे गुलदार जंगल की तरफ भाग निकला। घायल सैनिक को तत्काल सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घायल की पीठ, हाथ, सिर व गले पर गुलदार के नाखूनों के निशान हैं। रेंज अधिकारी तिवारी ने बताया कि गुलदार मादा है। जिसके साथ उसके दो शावक भी बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है। इससे पहले भी गुलदार के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें