फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 109 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 105 हुए ठीक

Sun, 14 Aug 2022 08:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में अब धीरे-धीरे सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होती जा रही है। फिलहाल प्रदेश में 1219 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 94.92 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.07 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 109 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 105 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1219 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1458 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 109 मामलों में सर्वाधिक 72 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 21, नैनीताल के आठ, ऊधमसिंह नगर के पांच, अल्मोड़ा, चंपावत व पिथौरागढ़ के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। साथ ही प्रदेश में 36 हजार 552 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.92 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.07 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें