फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में आज से पूरे समय के लिए खुले स्कूल, अब तक चार घंटे हो रहे थे संचालित

Fri, 26 Nov 2021 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नए आदेशों के तहत अब छह से 12वीं तक की कक्षाएं प्रदेशभर में पूरे समय संचालित होंगी। यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी, सभी शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब तक मात्र चार घंटे संचालित हो रहे स्कूल आज शुक्रवार से पहले की तरह पूरे समय के लिए खुले। इस संबंध में गुरुवार को उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था। यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी, सभी शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।

विज्ञापन

 

चार घंटे संचालित की जा रही थीं छह से 12वीं तक की कक्षाएं
सचिव शिक्षा बीबीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य में अब तक समस्त बोर्ड की ओर से संचालित बोर्डिंग, डे बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों में छह से 12वीं तक की कक्षाएं चार घंटे संचालित की जा रही थीं। जिन्हें अब पूर्व की भांति पूरे समय खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
 

उत्तराखंड में कोरोना: इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मिले संक्रमित

विज्ञापन

 

नए आदेशों के तहत अब छह से 12वीं तक की कक्षाएं प्रदेशभर में पूरे समय संचालित होंगी। इसमें शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थान सभी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन यथावत रहेगी।

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को आठ नए संक्रमित मिले, देहरादून में दो क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Trending Videos
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मिले संक्रमित

देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी में मिड टर्म प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 11 वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें एकेडमी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। 

रिपोर्ट आने से पहले ही देहरादून आए थे अधिकारी
विभिन्न राज्यों के 40 आईएफएस अधिकारियों को मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इन अधिकारियों को पहले लखनऊ आईआईएम में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के बाद नई दिल्ली भेजा गया था। नई दिल्ली में सभी अधिकारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया तो छह अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही सभी अधिकारी देहरादून पहुंच गए थे।

एकेडमी में ही आया था प्रदेश का पहला मामला
उत्तराखंड में कोरोना का सबसे पहला मामला इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के ही ट्रेनी अधिकारियों में सामने आया था। उस वक्त ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों का दल स्पेन समेत कई यूरोपीय देशों के भ्रमण पर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें