फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा, कहा- चुनाव परिणाम के दिन ही छोड़ना चाहता था पद

Tue, 15 Mar 2022 08:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गोदियाल ने कहा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  जीत नहीं पाए पर 23 सीटों पर समीकरण खूब गड़बड़ाए, निर्दलियों ने सात और आप ने छह सीटों पर बिगाड़ा खेल 

आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह पता चला कि अन्य सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा। मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें