फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Congress: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयार किया 'वार' रूम, ऐसे होगी कार्यक्रमों की निगरानी

Wed, 17 Jan 2024 10:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन जोशी को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य स्तर पर ''वार'' रूम तैयार कर लिया है। जहां पर पार्टी के चुनाव कार्यक्रमों को लेकर बूथ स्तर पर दिशानिर्देश, सूचनाएं देने के साथ ही निगरानी और फीडबैक लिया जाएगा। प्रत्येक जिला, ब्लाक, मंडल और बूथ स्तर पर भी एक सप्ताह के भीतर वार रूम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर कंट्रोल रूप में बनाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन जोशी को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 11 अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया।

Election 2024: उत्तराखंड भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी, पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय कंट्रोल रूम के समन्वयक रॉकी तुशीद, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी व प्रदेश महासचिव नवीन जोशी ने कंट्रोल रूम की शुरूआत की। जल्द ही कांग्रेस जिला, ब्लाक, मंडल व बूथ स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करेगी।
विज्ञापन


बूथ स्तर के कंट्रोल रूम में पांच लोगों की टीम नियुक्ति की जाएगी। कंट्रोल रूम से पार्टी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर किस तरह कराया जाएगा। इसकी निगरानी भी की जाएगी। साथ ही बूथ स्तर पर आने वाली समस्याओं और कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें