कहा कि यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केदारनाथ की प्रतिष्ठा को लेकर है और केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ न हो। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ के नाम पर जो प्रपंच रचा है, उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, जखोली के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मुकेश नेगी, दिवाकर गैरोला आदि है।
स्थानीय लोगों से भी मिल रहे कांग्रेस नेता
केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा में कांग्रेस के नेता स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अगस्त्यमुनि से गुप्तकाशी के बीच कई लोगों से भेंट करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही समस्याएं सुनी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने गुप्तकाशी में एक निजी संस्था के बच्चों से मिलकर उनके साथ संवाद भी किया।