फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस ने दूर कर दी प्रदेश सरकार की टेंशन

Sat, 24 Feb 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

-सरकार की उलझन
-चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस
-सारी टेंशन दूर
-15 मार्च को ही हो जाएगा तय
विज्ञापन
RAJYASABHA - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

राज्यसभा के चुनाव को लेकर दुविधा फंसी प्रदेश सरकार की टेंशन प्रदेश कांग्रेस ने ही यह कहकर दूर कर दी कि वह चुनाव में चुनौती पेश नहीं करेगी।

सरकार की उलझन
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार, मतदान की तारीख 23 मार्च रखी गई है।  मतदान वाली तारीख से एक दिन पहले सदन में बजट पेश होना है। 23 मार्च को इस पर चर्चा होगी। चुनाव की प्रक्रिया देहरादून विधानसभा में पूर्व निर्धारित है। स्थान को चुनाव आयोग के आदेश पर ही बदला जा सकता है।

चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस
लेकिन इस सारी उलझन को प्रदेश कांग्रेस ने यह कहकर सुलझा दिया है कि वह राज्यसभा के चुनाव में शिरकत नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का यही तकाजा है कि कांग्रेस चुनाव में न जाए। पार्टी के पास संख्या बल नहीं है। इसलिए उसने तय किया है कि वह राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन


सारी टेंशन दूर
इस तरह कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की सारी टेंशन दूर कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के चुनाव प्रक्रिया पांच मार्च से आंरभ होगी। नामांक की अंतिम तथि 12 मार्च है और 13 मार्च को ही नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


15 मार्च को ही हो जाएगा तय
कांग्रेस के वाकओवर दिए जाने के बाद अब कांग्रेस के कब्जे वाली राज्यसभा की सीट भाजपा को मिलना तय हो गया है। भाजपा के पास 58 विधायक हैं और दो निर्दलीय विधायकों का उसे सपोर्ट है। इस बात की प्रबल संभावना है कि चुनाव में सिर्फ भाजपा की ओर से ही नामांकन पत्र दाखिल हों। ऐसे हालात में नामांकन वापसी के दिन यानी 15 मार्च को ही चुनाव का नतीजा तय हो जाएगा और मतदान की नौबत नहीं आएगी। यह प्रक्रिया देहरादून विधानसभा में पूरी की जा सकेगी।
   


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें