फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आज, केदारनाथ उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

Tue, 10 Sep 2024 07:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में आज केदारनाथ उपचुनाव, निकाय चुनाव के अलावा प्रदेश के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए नवनियुक्त प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी देहरादून पहुंच गए हैं।

कांग्रेस भवन में बैठक शुरू होगी। प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में केदारनाथ उपचुनाव, निकाय चुनाव के अलावा प्रदेश के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। केदारनाथ उपचुनाव के लिए मंडल व ब्लाक स्तर पर प्रभारी व पर्यवेक्षकों के नाम के साथ 12 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे में फंसे छह यात्री, एक की मौत, तीन घायल

बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, नवप्रभात, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहेंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें