श्रमिकों के साथ भोजन कर सीएम ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले एक सप्ताह से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ भोजन कर उनके अथक परिश्रम की सराहना कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में हमारे श्रमिक भाइयों का विशेष योगदान रहा है, उनके श्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
कार्यक्रम मे ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, सविता कपूर, सरिता आर्य, सुरेश गढ़िया, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित सूचना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।