फेज-टू शुरू होने से 42776 हजार वर्ग मीटर होगी टर्मिनल में जगह
करीब दो साल पहले लगभग 460 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया था। आठ अक्तूबर 2021 को फेज-वन का कार्य पूरा होने के बाद इसे हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। फेज वन में कुल जगह 28729 हजार वर्ग मीटर है। फेज टू जुड़ने के बाद कुल जगह 42776 हजार वर्ग मीटर हो जाएगी। वहीं यात्री क्षमता बढ़कर 36.50 लाख यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी।
फेज-वन में वर्तमान टर्मिनल संचालित किया जा रहा है। फेज-टू का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे एयरपोर्ट काफी खूबसूरत और बड़ा दिखाई दे रहा है। जल्द ही फेज-टू को हवाई यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
-प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून