अब ब्लाॅक स्तर पर होगी टीबी की जांच
सीएम ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से सीएसआर के तहत 40 ट्रू नेट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों को ब्लाॅक स्तर में स्थापित किया जाएगा। इससे टीबी के साथ कोविड की जांच भी हो सकेगी।
हेल्थ एटीएम से होंगे ये जांचें
हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद से 72 तरह की जांच की सुविधा है। इस मशीन से स्वयं भी अपनी जांच कर सकते हैं। इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एंड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्राल, एचबीए1-सी, ब्लड ग्रुप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटीन, प्रेगनेंसी टेस्ट, किडनी टेस्ट, हैपेटाइटिस, चिगनगुनिया, मलेरिया, बीएमसी, बीएमआई, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन स्तर, शरीर में पानी की मात्रा, ईसीजी समेत 72 टेस्ट किए जा सकते हैं। इन हेल्थ एटीएम पर यह जांच निशुल्क होगी।