फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पर्यटकों का ‘सारथी’ बनेगा मेरी यात्रा एप, बिना इंटरनेट के भी मिलेगी जानकारी

Sat, 25 Jan 2020 06:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बिना इंटरनेट के भी मिलेंगे टेलीफोन डायरेक्टरी, पर्यटन, होटल, स्टे होम, हैलीकॉप्टर, वेदर से जुड़ी जानकारियां
  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया एसडीआरएफ के एप का शुभारंभ 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लांच की मेरी यात्रा एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को अब एक क्लिक पर पर्यटन, होटल, स्टे होम, हेलीकॉप्टर, ट्रेकिंग, हेल्थ और वेदर से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी। एक बार आपको को एसडीआरएफ के प्ले स्टोर से ‘मेरी यात्रा’ एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बिना इंटरनेट के भी पहाड़ के सुदूर इलाके में यह एप बेहद मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को इस एप का विधिवत शुभारंभ करते हुए उसे मील का पत्थर बताया।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीआरएफ (राज्य प्रतिवादन बल) के आईजी संजय गुंज्याल और सेनानायक तृप्ति भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्राें में एप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और पर्यटन को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्हाेेंने बताया कि पर्वतारोहियों और पर्यटकों के भटकने अथवा लापता होने की दशा आसानी से ट्रेस करने और एप के ऑफ लाइन कार्य करने की विशेषता की जानकारी दी।

बताया गया कि सेनानायक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में यह एप दो लाख 40 हजार रुपये में एक माह में तैयार हुआ है। यह ऐसा पहला एप है, जिसमें पूरे उत्तराखंड की खूबसूरती के अलावा 25 विभागाें से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने एप को आपदा से बचाव के रूप में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों पर्यटक लाभान्वित होेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक सहदेव सिंह, इंस्पेक्टर जगदीश पंत, सब इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एप में मिलेंगी ये सुविधाएं

एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्टि भट्ट ने बताया कि होटल, एटीएम, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, पुलिस थाना, चौकी, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, फायर स्टेशन, बस-टैक्सी सर्बिस, हेली सर्विस, एडवेंचर स्पोर्ट, पर्यटक स्थल, ट्रेवल गाइड लाइन ट्रेवल एजेंसी, होम स्टे, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट की सूची, लोकेशन और मोबाइल नंबर समेत कई जानकारियां दी गई हैं।

प्रदेश के 13 जिलों के उच्च अधिकारियों, जिला आपदा अधिकारी और एसडीआरएफ की निकटतम पोस्टों के नंबर भी एप में हैं। चार धाम और दूसरे बड़े पर्यटकाें का रूट मैप सुविधा के अनुकूल अलग-अलग प्रकार से इंगित किया गया हैं। 

विश्वस्त साथी की भूमिका निभाएगा एप

तृप्टि भट्ट के मुताबिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में एप विश्वस्त सारथी की भूमिका निभाएगा। मार्गों के अवरुद्ध होने की स्थिति, भूस्खलन क्षेत्र और मौसम बदलाव की एक सप्ताह की महत्वपूर्ण जानकारी पूर्व में प्राप्त हो जाएगी। उत्तराखंड दर्शन के इच्छुक सैलानियाें के संपूर्ण उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की सूची भी एप से जोड़ी गई है। इसके माध्यम से पर्यटक स्थल का संक्षिप्त इतिहास, मौसम की जानकारी, पहुंचने के सुगम माध्यम, ट्रेवल एजेंसियों, दूसरे करीबी पर्यटक स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

साहसिक खेल प्रेमियों के लिए बेहतरीन

साहसिक पर्यटन की अभिलाषा रखने वाले यात्रियों और खेल प्रेमियों के लिए भी एप में बेहतरीन संकलन रखे हुए है जिसमें राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग, जपगिंग, कैंपिंग जैसे खेलों के विभिन्न जनपदों में स्थान, संबंधित एजेंसियां के मोबाइल नंबर, अनुकूल समय, लोकेशन के अलावा स्थानीय भाषा की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें