फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी की दो टूक: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड पर बोले, माहौल खराब करने की छूट नहीं, कड़ी कार्रवाई को रहें तैयार

Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। बदमाशों से संबंध रखने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि बदमाश छोटा हो या बड़ा, किसी को देवभूमि का माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उनकी अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


Dehradun:  गोलीकांड के हत्यारों को लेकर सड़कों पर दिखा लोगों का आक्रोश...घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, लगाया जाम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। बदमाशों से संबंध रखने वालों की जांच की जा रही है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह देवभूमि छोड़ दें, अन्यथा सरकार को कड़ी कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।

ये था मामला

रायपुर का डोभाल चौक रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। गिरवी रखी कार को वापस लेने गए तीन लोगों को रिहायशी इलाके में बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने के बाद भागा और कुछ दूरी पर नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजनों ने तलाश की। सात घंटे बाद सोमवार सुबह छह बजे उसका शव नाले से बरामद हुआ। इससे पहले दो घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें