फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami Delhi Visit: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सीएम धामी, ट्रेन कनेक्टिविटी के लेकर हुई चर्चा

Fri, 03 Nov 2023 02:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के बीच 'वंदे भारत' एक्सप्रेस के संचालन व पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की स्वीकृति जल्द देने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में ट्रेन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए जाने को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


सीएम धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के बीच 'वंदे भारत' एक्सप्रेस के संचालन व पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की स्वीकृति जल्द देने का अनुरोध किया। 

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, कहा- अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार
विज्ञापन


साथ ही अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने के लिए भी सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का दोबारा से परिचालन करने और टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी तक नई रेल सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों व पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें